Thomas Edison Quotes In Hindi - आज विश्व के महान वैज्ञानिक thomas alva edison के कुछ अच्छे quotes के बारे में चर्चा होगी। जो मेरे विचार से आपके लिए Best thomas alva edison quotes हो सकते हैं परंतु इसकी शुरुआत करने से पहले में थॉमस अल्वा की एक छोटी सी जीवनी या स्टोरी आपको बताना चाहूंगा। उस कहानी में उनके childhood से जुडी कुछ बातें होंगी , उनकी family का इंट्रो होगा उनकी education के बारे में पता चलेगा तथा साथ ही साथ उनके दुवार किये गए वो बेहतरीन Inventions के बारे में हम जानेगे कुल मिला कर कहूं तो उनके विचारों की तरह उनकी स्टोरी भी एक best story है।
![]() |
thomas edison quotes |
Thomas alva edison quotes in hindi/थॉमस अल्वा एडिसन कुछ विचार
हम अगर महान वैज्ञानिकों के बारे में बात करते हैं या उनके बारे में सोचते हैं तो thomas alva edison का नाम हमारे लफ्जों पर सबसे पहले आता है। उनकी अगर बात की जाए तो वह अमेरिका के एक महान वैज्ञानिक थे । जिन्होंने बल्ब का निर्माण किया था। जिनके आज ऐसे ऐसे इंवेंशन हमारे सामने हैं जिनकी हम पहले कल्पना मात्र भी नहीं कर सकते थे। इनके इंवेंशन की अगर बात की जाए तो उनके प्रमुख आविष्कार ग्रामोफ़ोन या फ़ोनोग्राफ़,इलेक्ट्रिक बल्ब ,एलक्लास बैटरी ,किनैटोस्कोप आदि है।
Thomas Edison Childhood
11 फरवरी सन 1847 में अमेरिका के ओहायो राज्य की मिलेन नगर में थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म हुआ बचपन से ही उनका नेचर जिज्ञासु परवर्ती का रहा है यह बचपन से ही तेज बुद्धि वाले एक बुद्धिमान विद्यार्थी रहे हैthomas edison education - जब उन्हें शुरुआत में स्कूल में डाला गया तब 3 महीने के अंदर ही उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया गया यह कहकर कि यह एक मंदबुद्धि बालक है इसलिए यह देख उनकी माँ ने 6 वर्ष की आयु तक उन्हें घर में ही शिक्षा प्रदान की। उनकी बुद्धि की क्षमता की अगर बात करें तो महज 10 वर्ष की आयु में उन्होंने गिब्बन , सीआर जैसे महान ग्रंथों और डिक्शनरी ऑफ साइंस का अध्ययन कर लिया था
Thomas Alva Edison Family introduction
parents name - इनकी फैमिली की अगर बात करें तो उनकी माता का नाम नैनसी मेथयू व इनके पिता का नाम सामूएल ओग्डन एडिशन था।
thomas edison wife name - इनका विवाह है 24 वर्ष की उम्र में मेरी स्टीलवेल के साथ हुआ था इनके 3 बच्चे भी थे जिनका नाम विलियम थॉमस जूनियर और मैरियन था।
thomas edison wife name - इनका विवाह है 24 वर्ष की उम्र में मेरी स्टीलवेल के साथ हुआ था इनके 3 बच्चे भी थे जिनका नाम विलियम थॉमस जूनियर और मैरियन था।
परंतु मेरी स्टीलवेल शादी के महज 13 साल बाद गुजर गई। फिर लगभग 1 साल बाद थॉमस एडिसन ने दूसरी शादी करने का फैसला लिया और उनके शादी मीना मिलर के साथ हो गई और उसकी शादी के बाद उन्हें 3 बच्चे और हुए जिनका नाम एडिसन को मेडेलीन, थिओडोर और चार्ल्स था।
Thomas Alva Edison Inventions List In Hindi
- सन 1859 ईस्वी में इलेक्ट्रिक बोर्ड रिकॉर्डर
- सन 1877 में फोनोग्राफ का आविष्कार किया
- सन 1879 कार्बनथ्रेड फिलामेंट विकसित किया
- 22 अक्टूबर 1879 ने बल्ब को सफलतापूर्वक जलाया
- 27 जनवरी 1880 में बल्ब के लिए पेटेंट प्राप्ति की (और इस आविष्कार से यह पूरी दुनिया में प्रचलित हो गये )
- 1883 ई. में "एडिसन प्रभाव" की खोज की
- 1891 में किनैटोस्कोप का अविष्कार किया।
Thomas Alva Edison Famous Quotes/बेस्ट थोमस अल्वा एडिसन उद्धरण हिंदी में
मैं असफल नहीं हुआ।बस मैंने 10,000 ऐसे तरीके खोज लिए हैं जो काम नहीं करते हैं। - thomas edison
![]() |
Thomas A. Edison Famous Quotes |
ज्यादातर लोग अवसर को गँवा देते हैं क्योंकि ये चौग़ा पहने होते है और काम जैसा दिखता है। - thomas alva edison
जीवन में असफल हुए कई लोग वे होते हैं जिन्हें इस बात का पता नहीं होता कि जब उन्होंने हार मान ली थी तो वे सफलता के कितने करीब थे। - thomas edison
प्रतिभा एक प्रतिशत प्रेरणा और निन्यानबे प्रतिशत पसीना है। - thomas alva edison
व्यस्त होने का मतलब हमेशा ये नहीं होता की हकीकत में है। - थॉमस अल्वा एडिसन
यदि हम हर वो चीज कर दें जिसको करने में हम सक्षम हैं, तो सचमुच हम खुद को चकित कर देंगे। - thomas edison
आविष्कार करने के लिए, आपको एक अच्छी कल्पना और कबाड़ के ढेर की जरूरत होती है। - thomas alva edison
अहिंसा उच्चतम नैतिकता तक ले जाती है, जो कि क्रमिक विकास का लक्ष्य है। जब तक हम अन्य जीवित प्राणियों को नुक्सान पहुंचाना नहीं छोड़ते, तब तक हम जंगली रहेंगे । - थॉमस अल्वा एडिसन
कुछ भी उपयुक्त हासिल करने के लिए तीन महत्त्वपूर्ण चीजें हैं: कड़ी मेहनत, दृढ़ता, और कॉमन-सेन्स। - thomas alva edison
कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। - thomas alva edison
हार मान लेना हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है । सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना। - थॉमस अल्वा एडिसन
बस इसलिए कि कोई चीज वो नहीं करती जिस चीज के लिए आपने उसे बनाया था, उसका ये मतलब नहीं की वो बेकार है। - thomas edison
मैंने अपने जीवन में एक भी दिन काम नहीं किया। ये सब मनोरंजन था। - thomas alva edison
व्याकुलता असंतोष है और असंतोष प्रगति की पहली आवश्यकता है। आप मुझे कोई पूर्ण रूप से संतुष्ट व्यक्ति दिखाइए और मैं आपको एक असफल व्यक्ति दिखा दूंगा। - thomas alva edison
आपकी कीमत इसमें है कि आप क्या हैं, इसमें नहीं कि आपके पास क्या है। - थॉमस अल्वा एडिसन
कोई भी चीज जो बिके ना, मैं उसका आविष्कार नहीं करना चाहूँगा। उसका बिकना उपयोगिता का प्रमाण है, और उपयोगिता सफलता है। - thomas alva edison
कार्यान्वयन बिना विजन भ्रम है।- thomas edison
साहसी बनो। मैंने व्यापार में मंदी के कई दौर देखे हैं। हमेशा अमेरिका इनसे और अधिक शक्तिशाली और समृद्ध होकर निकला है। अपने पूर्वजों की तरह बहादुर बनो। विश्वास रखो ! आगे बढ़ो ! - थॉमस अल्वा एडिसन
और पढ़े :-
सबसे अच्छी सोच एकांत में की गयी होती है। सबसे बेकार उथल-पुथल के माहौल में - thomas edison
किसी विचार का मूल्य उसके उपयोग में निहित है। - thomas alva edison
आप जो हैं वो आपके काम में दिखेगा। - thomas alva edison
मैं वहां से शुरू करता हूँ जहाँ से आखिरी व्यक्ति ने छोड़ा था।- thomas edison
मुझे इस तथ्य पर गर्व है कि मैंने कभी भी हत्या करने के लिए हथियारों का आविष्कार नहीं किया। - thomas alva edison
शरीर का मुख्य कार्य मस्तिष्क को इधर -उधर ले जाना है। - thomas alva edison
जो मनुष्य का दिमाग बना सकता है, उसे मनुष्य का चरित्र नियंत्रित कर सकता है। - thomas alva edison
हम बिजली को इतना सस्ता बना देंगे कि केवल अमीर ही मोमबत्तियां जलाएंगे। - thomas alva edison
हम किसी चीज के 1 परसेंट के 10 लाखवें हिस्से के बारे में भी नहीं जानते हैं। - thomas alva edison
मैं जानता हूँ ये दुनिया अनंत बुद्धि द्वारा शाशित होती है। हमारे आस-पास जो कुछ भी है — जिस किसी चीज का भी अस्तित्व है —साबित करता है कि उसके पीछे असंख्य नियम हैं। इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता। ये अपनी सटीकता में गणितीय है। - thomas alva edison
एक शानदार आईडिया चाहते हो तो ढेर सारे आइडियाज सोचो। - thomas edison
प्रकृति वास्तव में अद्भुत है. पर केवल इंसान वास्तव में बेईमान है। - thomas alva edison
Last Line For Thomas Edison Quotes In Hindi
अगर आपको thomas alva edison quotes पसंद आये है तो कॉमेंट करे। ये कुछ कोट्स थे जो थॉमस अल्वा एडिसन ने दिए है। thomas edison मजबूत विश्वास और दृढ़ संकल्प के व्यक्ति थे। अतः हमे भी उनकी तरह अपने आप को बनाने की कोशिश करनी चाहिये।thomas edison death date - अंत में आपको उनके बारे में बताऊ तो उनकी मृत्यु 84 वर्ष की आयु में 18 अक्टूबर 1931 में हुआ । आज भी उनके ये शक्तिसाली कोट्स हमे एक नई उड़ान भरना सिखाते है।
और अधिक कोट्स पढ़ने के लिए हमें टि्वटर ,फेसबुक ,इंस्टाग्राम फॉलो करे और अपने दोस्तों के साथ थॉमस अल्वा एडिसन कोट्स से शेयर करे।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ