अच्छे स्टडी नोट्स कैसे बनाये | how to make study notes in hindi

Best tips for preparing study notes for exam preparation / अच्छे स्टडी नोट्स कैसे बनाये ?  


नोट्स नाम सुनकर आप जान गए होंगे कि आज किस बारे में चर्चा होने वाली है हाँ तो में आज बात करने वाला हूं कि how to make study notes मतलब अध्ययन नोट्स कैसे बनाये जाते हैं 

STUDENTS - अपनी याद करने की क्षमता को बढ़ाने के कुछ तरीके 

how to make study notes in hindi
 make study notes 


हमारी परीक्षाओं के आने से पहले हमको कुछ ऐसे नोट्स बनाते हैं जिनके द्वारा हम अपनी परीक्षाओं की तैयारी को अच्छे ढंग से कर सके और जो हम नोट्स बनाते है वो कुछ ऐसे ढंग के हो की उन्हें पढ़ने में भी मजा आए और वह साथ-साथ हमें वे आसानी से याद भी हो जाए।

मेरी माने तो एक प्रकार से हम नोट्स का मतलब यह भी मान सकते हैं कि परीक्षा में काम आने वाली सिर्फ वह महत्वपूर्ण बातें जो हमें एक भारी-भरकम सिलेबस से बचाती है और उसके साथ ही हमारे समय की भी थोड़ी बचत हो जाती है। परन्तु आप और हम सब जानते है की नोट्स हमारे लिए कितने फायदेमंद है और सोच के साथ विद्यार्थी नोट्स बनाने भी लग जाता है परंतु वो नोट्स बनाने का सही तरीका नहीं जानता है। 

मतलब उसे यह नहीं पता कि किस तरीके से हम नोट्स बनाएं जिससे हम चीजों को आसानी से व और अच्छे ढंग से याद कर सकते हैं। ताकि परीक्षा के समय आने से पहले-पहले  हम उन सभी सब्जेक्ट को तैयार कर ले जो हमें ज्यादा हार्ड या जिन्हें हमें समझने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक जो हमारे नोट्स बनाने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं और जिन्हें हमें आसानी से याद रख सकते हैं।


How to make Toppers Study Notes / टॉपर्स स्टडी नोट्स कैसे बनाते है 

आजकल का दौर पुराने दौर से बिल्कुल बदल चुका है आज कल स्टूडेंट अपने नोट्स को या तो प्रिंट करवाकर पढ़ना पसंद करते है या फिर कुछ स्टूडेंट ऑनलाइन ही उन्हें पढ़ना पसंद करते हैं। आज जो टिप्स आपको में बताने वाला हूं वह मैंने खुद अपने तरफ से नहीं बनाएं कुछ इनके बारे में रिसर्च करने के बाद में आपको बता रहा हूं। 

ये जो टिप्स एंड ट्रिक्स में आपको बताऊंगा उस तरिके से नोट्स बनाकर आप चीजों को लॉन्ग टर्म याद के लिए तो याद नहीं रख सकते परंतु आप परीक्षा के कुछ दिनों पहले इन नोट्स का उपयोग कर आसानी से कुछ समय के लिए याद रख सकते हैं। 


NO. 1 - क्या और कितना लिखें - notes making tips

यह notes preparation tips की नंबर वन ट्रिक है जिसमें सबसे पहले हमें यह पूरी तरह समझ लेना होगा कि हमें कितना और क्या लिखना है उसी आधार पर नोट्स बनाने होंगे अर्थात नोट्स बनाने से पहले हमें वह इंपॉर्टेंट चीजें देखनी है जो परीक्षा में आने योग्य हो और इसका अगर आपको नहीं पता है तो आप अपने टीचर से इसके बारे में जान सकते हैं आप उनसे वो इंपोर्टेंट क्वेश्चन पूछ सकते हो , जो आपकी परीक्षा में आ सकते हैं। इसे वजह से आप यह आसानी से जान पाओगे कि हमें नोट्स में क्या और कितना लिखना है उसी आधार पर आप अपने नोट को तैयार कर सकते हैं 


notes kaise banaye
notes kaise banaye

NO. 2 - अध्याय स्तंभ / make study notes in hindi

हमे जिस विषय को पहले पढ़ना शुरू करते है उस विषय के सभी चैप्टर्स को अपने नोट्स में लिखे जिससे हमे सभी चैप्टर्स का पता चले। फिर एक-एक चेप्टर को लेंगे और उनके नाम व उनकी महत्वपूर्ण जानकारी को लिखने के लिए कॉलम बनाते है जिसमे उस नाम तारीख व् उस चेप्टर से जुडी अन्य जानकारिया लिखी जा सके और इस प्रकार लिख कर आप उस अध्याय के उन सभी पात्रो की जानकारी एक आसान भाषा या आसान तरिके से याद रख सकते है।



chapter column notes
chapter column notes


NO. 3 - शार्ट पेपर ट्रिक - tricks for prepare notes

यह ट्रिक आप में से ज्यादातर को पता होगी और आप में  से ज्यादातर  इस ट्रिक को यूज भी करते होंगे। यह ट्रिक इन सभी तरीको से कुछ आसान मानी जाती है जिसमें आप कुछ बड़े शब्दों को तोड़कर उनको एक आसान भाषा में लिखकर याद कर सकते हैं उदाहरण के लिए जैसे हम हमारे भारत के बने सभी राष्ट्रपतियों के नाम याद करते हैं तो हम उनके नामों के पहले अक्षर में से कुछ शब्द लेकर उन सभी शब्दों की एक ऐसी लाइन बना लेनी है जो हम याद रख सकें जैसे राजा श्याम मोहन पंकज सुरेश  इसको याद रखने के लिए हम इसे इस तरह भी लिख सकते है  "राश  ना मोह  पंकज सुधारे " इस तरह लिख कर आसानी से याद कर सकते हैं। इस तरीके से आप बड़े शब्दों को छोटा कर उनको आसानी से याद रख सकते हैं।



how to make short notes
 short notes


NO.4 - लिखने का तरीका बदलकर - how to make notes

जब हम अपने नोट्स  बनाने के लिए कुछ लिखते हैं तब हमें अपनी लिखावट को बदल-बदल  कर लिखना होगा अर्थात अक्षरों का आकार या साइज परिवर्तित कर के लिखना होगा या आप कलर चेंज कर भी लिख सकते है। उदाहरण स्वरूप हम 1 टॉपिक लिख रहे हैं जिसमें किसी राजा का वर्णन है। तो सबसे पहले तो हमें उस टॉपिक को बोल्ड अक्षरों में लिखना होगा तथा तारीख व नामों को कुछ लंबा कर या टोल पॉइंट्स में लिख सकते हैं और राजा की बाकी जानकारी को कुछ अलग ढंग से लिख सकते हैं या अपने अनुसार आप कलर चेंज कर भी लिख सकते है। इससे क्या   होगा की यह टॉपिक आपके दिमाग में अच्छे तरीके से बैठ जाएगा मतलब इस टॉपिक की छवि आपके दिमाग में आसानी से छाप जाएगी। इससे  एग्जाम के वक्त आप इस टॉपिक के बारे में आसानी से जवाब दे पाओगे। 


⇒  जाने अपनी रूचि अपने पैशन से कैसे बनता है अपना कैरियर ?

how toppers make notes
how toppers make notes


NO.5 - चित्र बनाकर करें याद - drawing notes

टिप्स नंबर 5 जिसमें हम बात करेंगे कि चित्र या डायग्राम आपकी किस प्रकार मदद कर सकते हैं याद करने में यह तरीका नया है और कुछ मजेदार आरामदायक भी है। इस तरीके से हम अपने किसी टॉपिक का एक डायग्राम बनाकर उसे समझने की कोशिश कर सकते हैं। उदाहरण स्वरुप जैसे हम किसी मेंढक के पार्ट्स की बात करें तो हम उसका एक चित्र बनाकर उसको आसानी से याद कर रख सकते हैं और अगर हम मानव की संरचना की बात करें तो हम इसका भी एक चित्र या डायग्राम बनाकर उसके बारे में एक अच्छे तरीके से याद रख सकते हैं और नोट्स  बनाने का तरीका मजेदार भी है


how to make notes with diagram
diagram notes



Last Line For Make Study Notes In Hindi

मैं आशा करता हूं कि आपको मेरे द्वारा बताए गए how to make study notes पसंद आई होगी आपको मैं बताना चाहूंगा कि सफलता शार्ट तरीको से कभी नहीं मिलती है नोट्स को बनाना कैसे है यह तो आपको पता चल ही गया पर बनाने के बाद उसे न पढ़ना और फिर यह सोचना कि यार कुछ नहीं हुआ नोट्स  से। तो वह सिर्फ और सिर्फ आप ही गलती है और  यह सुझाव आपको मैं जाते-जाते देना चाहता हूं। टिप्स पसंद आई हो तो कमेंट करें और हमें फेसबुक इंस्टाग्राम का ट्विटर पर फॉलो जरूर करें।



धन्यवाद 

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणियाँ

Join our Telegram channel

Join Our Telegram Channel

अगर आप भी अपना खर्चा चलाने के लिए थोड़े बोहोत पैसे कमाना चाहते हैं तो कृपया टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें

Join Now

Don't worry, we won't spam you!